सागर ताल चौराहा जलालपुर रोड ग्वालियर पर प्रशासन कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार l
ग्वालियर : सागर ताल चौराहा जलालपुर रोड पर प्रशासन कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार l
ग्वालियर : सागर ताल चौराहा से जलालपुर रोड तक प्रशासन द्वारा नल जल योजना की पाइपलाइन की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढों को लगभग तीन माह से अधिक समय हो गया है। फिर भी उन गहरे गड्डों की मरम्मत नहीं कराई गई हैँ। इस रोड पर दोनों ओर आवासीय कॉलोनियां हैं, जहां कई हजार लोग निवास करते हैं और उनका आने-जाने का मुख्य मार्ग यही रोड है। गड्ढे गहरे और खतरनाक हैं, जिनमें रात के समय राहगीर और वाहन चालक ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे बाइक सवार घायल हो रहे हैं और चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
प्रतिदिन शाम को इन गहरे गड्डों में गिरकर कोई न कोई बाइक सवार घायल हो रहा हैँ। कारों की बम्पर टकराकर टूट रहे हैँ। राहगीर परेशान हैँ।
गड्ढों के बीच में सीवर लाइन के गहरे चेंबर भी बने हैं, जो दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकते हैं। बारिश के मौसम में यह गड्ढे पानी से भर जाएंगे, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सागर ताल से जलालपुर रोड के बीच गड्ढों की तत्काल मरम्मत की जाए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।