नोएडा न्यूज़ –
ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान श्री श्री चमन दास महाराज ने जनकल्याण की भावना के साथ 151 धूनों की अग्नि तपस्या की। आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों से भी साधु-संत पहुंचे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री नवल किशोर दास सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए संतों और अतिथियों का स्वागत एडवोकेट नरेश भाटी, धर्मवीर खटाना और अन्य भक्तों द्वारा किया गया।
श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सेवा कार्यों में सहयोग किया तथा संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संतों ने लोगों से धर्म और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि यह स्थल “रामपुर धाम” के नाम से भी प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।