May 4, 2026

राजनांदगांव में जनगणना कार्य तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील

राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में जनगणना का कार्य तेजी से जारी है। प्रगणक घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संबंधित जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग करें और प्रगणकों को आवश्यक जानकारी सही रूप से उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सर्वे के दौरान प्रगणक नागरिकों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और डिजिटल माध्यम से डाटा संकलित किया जा रहा है।

यह कार्य “हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO)” के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रगणक “सेन्सस 2027 हाउस लिस्ट मोबाइल ऐप” के माध्यम से डेटा संग्रह कर रहे हैं।

सर्वे में लगभग 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है, जिसमें आवासीय स्थिति, मूलभूत सुविधाएं और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल है। प्रत्येक घर को एक यूनिक आईडी भी दी जा रही है, जिसे सत्यापन के समय प्रस्तुत करना आवश्यक है।

श्री वर्मा ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं, जिनके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार से जुड़ी नीतियां तैयार की जाती हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें और सही जानकारी देकर प्रशासनिक कार्य को सुचारु बनाने में मदद करें।

Written by

DEVASHISH GOVIND TOKEKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION