पलामू । झारखंड
पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि दिनांक-30 मई की रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य हैदरनगर थाना क्षेत्र में संचालित सड़क निर्माण डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्य को बाधित करने, कंपनी प्रबंधन पर रंगदारी हेतु दबाव बनाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से कंपनी के वर्कशॉप/कैंप परिसर पर रात्रि में गोलीबारी करने हेतु एकत्रित हुए हैं तथा योजना बना रहे हैं।प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसेनाबाद के नेतृत्व में हैदरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी कर छापामारी की गई। पुलिस टीम को देखकर अपराधी भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस बल की तत्परता एवं घेराबंदी के फलस्वरूप चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध आग्नेयास्न, जीवित कारतूस, मोबाईल एवं
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे राहुल सिंह गिरोह के निर्देश पर सड़क निर्माण ड्रअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कशॉप परिसर पर गोलीबारी कर कंपनी प्रबंधन में भय उत्पन्न करने, रंगदारी वसूलने तथा निर्माण कार्य को बाधित करने की योजना बना रहे थे। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व में भी राहुल सिंह गिरोह द्वारा कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने एवं रंगदारी की मांग किए जाने का प्रयास किया गया था।
इस संबंध में हैदरनगर थाना में कांड संख्या-41/26, दिनांक 31.0526, धारा-61(2)/111(3)/111(4)/308(3)/308(4)/3(5) BNS एवं धारा-25(1A)/25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत कांड दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही राहुल सिंह गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता, वित्तीय नेटवर्क एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधियों में (01) विक्रांत सिंह उर्फ सिकराम सिंह, उम्र-29 वर्ष, पिता रामवृक्ष सिंह, पता हैठलोटो कुर्रा,(02) संतोष राम उम्र 26 वर्ष, पिता महेन्द्र भुईयाँ, पता लबरपुर पोचरा, (03) मधुकांत प्रजापति, उम्र-20 वर्ष, पिता बिनोद प्रजापति, पता हैठलोटो कुर्रा,(04) बिक्रम राम, उम्र 24 वर्ष, पिता बनारसी भुईयाँ, पता नावाडीह कुर्रा का नाम शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक काले रंग का पिठ बैग जिसके अंदर से
9mm की पिस्टल -02,9mm की जिंदा गोली -02,9mm की मिसफायर गोली-06,खाली मैगजीन-01एव मोबाइल बरामद किया है।छापामारी अभियान में हुसैनाबाद डीएसपी दिव्यांश शुक्ला, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान, एसआई राजू कुमार गुप्ता,मुकेश कमार सिंह,आशीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।