April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी का ह्रदय यानि मुख्य यूनिट? जिसका कल उद्घाटन होना था?

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग!!

प्रधानमंत्री के दौर से पूर्व रिफाइनरी CDU , VDU साइड पर एक्सेंजर फटने से लगी भयंकर आग, दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी आग बुझाने में HRRL व प्रशासन के फूले हाथ पांव
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया है। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बता दें… मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा कल उद्घाटन करने वाले थे

ARVIND BISHNOI

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION