June 13, 2026

मध्य प्रदेश से आयें पैदल परिक्रमा के लिए संतो को गणेश धाम गेट पर रोका

ब्रेकिंग न्यूज़ सवाईमाधोपुर
मध्य प्रदेश से सवाई माधोपुर गणेश धाम पहुँचे संत, 1 जून से 84 कोस की परिक्रमा कर रहे संत कल शाम को गणेश धाम पहुँचे, गणेश धाम पर वन अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी संतो को पैदल जाने से रोका। पूर्व में बाघ के हमले से हो चुके तीन बड़े हादसो को देखते हुए सभी संतो को पैदल जाने की नहीं दी अनुमति, नाराज संत गणेश धाम से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक पैदल जाने की मांग पर अड़े रहे, ओम गिरी नारायण संत ने कल देर शाम से ही अन्न जल का कर रखा है त्याग। संत ओम गिरी ने चेतावनी दी की अगर अंदर पैदल नहीं जाने दिया तो आज से पांच संत और करेंगे अन्न जल का त्याग, जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक अन्न जल नहीं करेंगे ग्रहण ।
डीएफओ मनास सिंह ने बताया की पिछली बार हुई टाईगर अटेक की घटना के कारण बाइक और पैदल जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती,हम नहीं चाहते कि जो घटना हो चुकी है उन्हें ध्यान में रखकर फिर से दोबारा जाना चाहिए, सभी भक्तों या संतो की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही कोई आदेश दिया जाएगा, उन्होंने बताया की सभी संतो को चौपहिया वाहनों से अंदर भेजनें के लिए समझाया जा रहा है।
सवाईमाधोपुर से कमलेश स्वर्णकार की रिपोर्ट ☝️☝️☝️

Written by

KAMLESH SWARNKAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION