May 18, 2026

कौशांबी में वाटर पार्क में युवक की मौत, नहाने के दौरान बिगड़ी तबीयत

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक वाटर पार्क में रविवार दोपहर नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क गया था। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान बांधवा गांव निवासी 35 वर्षीय विमलेश कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विमलेश अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मंगरोही गांव स्थित वाटर पार्क में गया था। नहाने के दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह पानी में गिर गया। उसके साथियों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाते समय विमलेश को उल्टी हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Anand Kumar Dwivedi

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION