हैदराबाद में आयोजित होने वाले वार्षिक मछली प्रसादम कार्यक्रम के दौरान बद्रीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा 7 जून से 9 जून तक नांपल्ली एग्जीबिशन ग्राउंड में सेवा शिविर लगाया जाएगा।
ट्रस्ट के चेयरमैन शरद पित्ती के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दमा रोगियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मीडिया प्रवक्ता अजीत गुप्ता के अनुसार शिविर लगातार 7 जून की सुबह से लेकर 9 जून तक मछली प्रसादम वितरण समाप्त होने तक संचालित रहेगा।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, शाम का अल्पाहार तथा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। 8 जून को Medicover Hospitals के सहयोग से एक मेडिकल कैंप भी आयोजित किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त, मछली प्रसादम लेने वाले लोगों के लिए प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों एवं आवश्यक सावधानियों से संबंधित जानकारी वाले पर्चे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में हैदराबाद जिला प्रभारी मंत्री एवं परिवहन मंत्री Ponnam Prabhakar ने अधिकारियों और बथिनी परिवार के सदस्यों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर प्रियंका आला को सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं प्रकाश व्यवस्था के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।