वाराणसी, 17 मई 2026 — समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था “मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति” द्वारा सरैया स्थित मदरसा इस्लामिया के पास कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो० (डा०) आनंद कुमार, MBBS, MS (Onco & General Surgery) उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रूप में शेख असद आज़मी, मुफ्ती बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी तथा सरैया पुलिस चौकी प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर डा० आनंद कुमार ने कहा कि कैंसर को लेकर लोगों में अक्सर भय और निराशा की भावना होती है, लेकिन जागरूकता और समय पर जांच के माध्यम से इस बीमारी से मुकाबला किया जा सकता है। उन्होंने कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा करते हुए कहा कि शुरुआती चरण में पहचान होने पर उपचार की संभावना बेहतर होती है।
कार्यक्रम के संरक्षक एवं सरैया क्षेत्र के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के जिला महासचिव अब्दुज हफीज और विधिक सलाहकार मोहम्मद मुनाफ अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मंडल अध्यक्ष सोहैल अहमद ने सह-संयोजक की भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।
कार्यक्रम के अंत में मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ताहिर शम्स अंसारी, अजीब अहमद, मोहम्मद यहया, मुजीबुर्रहमान, परवेज अहमद, असजद अली, पवन कुमार गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।